Solid Point AI: YouTube Video, Article, Reddit Post Summarizer Tool

Solid Point AI in Hindi की मदद से आप किसी भी आर्टिकल या वीडियो को summarize कर सकते हो। इस टूल का प्रयोग करने के लिए आपको सिर्फ किसी आर्टिकल या वीडियो की लिंक पता होनी चाहिए जिसे हम summarize generator में पेस्ट करेंगे और यह उसके अलग अलग key point बना कर दे देगा। जिससे एक लंबा आर्टिकल या वीडियो शॉर्ट प्वाइंट में कन्वर्ट हो जाएगा।

लोगो के पास आज के समय इतना टाइम नही है कि वह एक लंबी वीडियो या आर्टिकल को पढ़े वह चाहते है उनका key point मिल जाए जिससे उनको पूरा टॉपिक समझ आ जाए। समय की इस समस्या को दूर करते हुए solidpoint ने इसका हल निकाला है। उनको एक ऐसा ai tool बनाया जो संक्षिप्त में आपको सारी जानकारी देता है।

Solid point AI क्या है?

यह एक ai summarize generator tool है जो text to text और video to text में वर्क करता है। इसके माध्यम से आर्टिकल, वीडियो, reddit, youtube video comment आदि को summarize किया जा सकता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान होने के कारण आपको इसका प्रयोग करने में कोई समस्या नही होगी आप आसानी से इसका प्रयोग कर सकते हो। इसमें आप top comment, dislike score, time line आदि देख सकते हो। यह आपको youtube की वीडियो की हर एक डिटेल जो आपके काम की है बड़े ही सिस्टेमेटिक तरीके से बताता है।

इसे भी पढ़ें:– Uncrop AI से एक दिन में करें 100 फोटो को Free Best Edit

Solid point AI login

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट solidpoint.ai free पर जाना है।
  • इसके बाद आपको साइनअप के विकल्प पर क्लिक करना है जो आपको दूसरे पेज पर ले जायेगा।

Solid point AI

  • इसमें आपको email ID और password डालना है आप चाहो तो continue with Google पर क्लिक करके डायरेक्ट लॉगिन हो सकते हो।

Solid point AI

  • इसके बाद आपकी आईडी solid point प्लेटफॉर्म में बन जाएगी। और आप इस टूल का प्रयोग अच्छे से कर पाओगे।
  • वैसे आपको बता दूं आप बिना लॉगिन हुए भी इसका प्रयोग कर सकते हो पर उसकी कुछ सीमाएं है।

Solid point AI pricing

यह टूल फिलहाल तो फ्री है इसमें आपको एक भी रूपया नही देना है। आपको इसमें कोई विकल्प नहीं मिलेगा जिससे आप इसका subscription ले सको। हालाकि प्रोफाइल में जाकर जब आप देखोगे तो manage my subscription का विकल्प दिखता है जिसमे ईमेल आईडी डाल कर आप subscription को मैनेज कर सकते हो पर इसमें कोई भी सब्सक्रिप्शन खरीदने का विकल्प ही नही है। इसलिए आप बिना किसी टेंशन के इसका फ्री में प्रयोग कर सकते हो।

Solid point AI के सभी tools

Summarize ( youtube video summary ai tool)

इसमें आपको youtube की वीडियो की लिंक को पेस्ट करना है जिसके बाद यह उस वीडियो को संक्षिप्त में बता देगा। इसमें वह उस वीडियो में कोन कोन से टॉपिक पर डिस्कस किया गया है उन सभी प्वाइंट की जानकारी बढे ही सिस्टेमेटिक तरीके से आपके सामने रख दी जाएगी। ताकि आपको इसको पढ़ने में समस्या न हो। यह टूल संक्षिप्त में लिखने में 60 सेकंड का समय लगाता है।

Solid point AI

 

Article summarizer

इस टूल में आपको किसी आर्टिकल की लिंक को paste करना है इसके बाद यह टूल उस आर्टिकल को संक्षिप्त में लिख कर दे देगा। जिससे आपको पूरा आर्टिकल पढ़ने की आवश्यकता नही होगी। आप उस आर्टिकल के key points पढ़ कर अपना कार्य कर सकते हो। यह बहुत cool चीज है क्योंकि आज के समय लोगो को पूरा आर्टिकल पढ़ने का समय नहीं रहता है इसलिए वह चाहते है हम सिर्फ काम की चीज पढ़ ले और आगे बढ़े। इसलिए ऐसे टूल कई बार बहुत काम आते है।

कभी कभी एग्जाम के एक रात पहले हमको बहुत सारी बुक्स पढ़नी होती है और उनको पूरी डिटेल में पढ़ना मुश्किल होता है इसलिए हम इसकी मदद से संक्षिप्त में पढ़ सकते है।

Solid point AI

Reddit summarizer

Reddit की पोस्ट की लिंक को इसमें पेस्ट करके आप इसका भी संक्षिप्त रूप देख कर उसे पढ़ सकते हो। आपको बता दू reddit का प्रयोग बहुत लोग करते है जिसके कारण reddit का प्रयोग एक्सपर्ट लोगो द्वारा किया जाता है। आपको जो डाटा reddit में मिल जाएगा वह ओर कही देखने को नही मिलता है।

Solid point AI

Comment insight

इसमें जब आप किसी यूट्यूब की वीडियो की लिंक को कॉपी करोगे तो यह आपको इसके top comments, like, dislike, comment time जैसे सारी चीजे आपको बता देगा जिससे आपको पूरे कॉमेंट पढ़ने की आवश्यकता नही आप सिर्फ टॉप कॉमेंट पढ़ कर लोगो की जरूरतों को समझ सकते हो।

Solid point AI

Solid point AI features

  • यह किसी भी लेख को संक्षिप्त में लिखने का कार्य करता है।
  • इसकी मदद से वीडियो को text में कन्वर्ट किया जा सकता है।
  • यह reddit की पोस्ट को भी संक्षिप्त में लिखने का कार्य करता है।
  • यह किसी youtube video के कॉमेंट के बारे में सारी जानकारी देता है।
  • यह बिल्कुल फ्री एआई टूल है।
  • इसमें my summary का विकल्प भी मिलता है जिससे आप बाद में अपनी पूरी हिस्ट्री देख सकते हो।
  • यह आपके डाटा को सुरक्षित रखता है। यानि आपकी search history को किसी से शेयर नही करता है।

इसे भी पढ़ें:– Modash AI से जाने fake followers, Best Way in 2024

Solid point AI alternative

हम आपको इसके कुछ ओर ऐसे टूल के बारे में बता रहे है जो संक्षिप्त में लिखने का कार्य करते है।

  • Scribbr AI
  • Sumtube AI
  • NoteGPT AI
  • Easy with AI
  • Hix AI

यह 5 AI tool भी आपको समरी लिखने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें:– Humata AI से Lengthy Document को 2 मिनट में समझे

Solid point AI review

मुझे यह टूल प्रयोग करने में काफी अच्छा लगा पहली बात तो यह फ्री है दूसरा इसका इंटरफेस इसमें आपको कुछ ज्यादा देखने को नही मिलता आप डायरेक्ट किसी लिंक को उसमे पेस्ट करें। और यह अपना कार्य कर देता है। जिसके कारण कई बार आपका समय बच जाता है। क्योंकि कई टूल में तो आपको उसको समझने में ही समय लग जाता है। कि उसका प्रयोग कैसे करें। तो इन सभी मामलों में यह टूल काफी बेहतर है।

आप भी इसका ट्रायल ले सकते हो। वैसे फ्री होने के कारण आपको ज्यादा सोचने की भी आवश्यकता भी नहीं। आपको बस एक लिंक इस टूल को देनी है बकाया कार्य यह स्वयं कर लेगा आपको उस लिंक से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान कर देगा।

इसे भी पढ़ें:– Murf AI से बनाए Best Clone Voice सिर्फ 1 मिनट में

निष्कर्ष

सिंपल टूल होने के कारण इसको कई लोग प्रयोग करते है इसका प्रयोग आप अपने एग्जाम की तैयारी में कर सकते हो। किसी लंबे वीडियो को कम समय में समझने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। या किसी आर्टिकल या webpage को कम समय में सारी जानकारी समझने में इसका प्रयोग किया जा सकता है।

अगर इस टूल से जुड़ा कोई अपडेट आता है तो हम आपको इसकी जानकारी दे देंगे। अभी तो इस टूल का प्रयोग फ्री में कर सकते हो। और अगर आपको लगता है इसमें कोई समस्या आ रही है तो हमे कमेंट करके बता सकते है हम आपका उत्तर देने की कोशिश जल्द से जल्द करेंगे।धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top