Ola Krutrim AI: India’s First Ai Unicorn Company (कृत्रिम एआई)

Ola krutrim AI in Hindi: 2023 में ola के फाउंडर ने कृत्रिम एआई टूल की घोषणा की थी जो टूल भारत के लोगो का डाटा ai को ट्रेन करने में करती है जिससे ai भारत देश में भी बेहतर ढंग से कार्य कर पाएगा। यह टूल भारत के लोगो की जरूरत, उनके पूछने का अंदाज, हिंदी और अन्य बोलियां जो भारत में बोली जाती है इन सभी चीजों को एआई में डालने का कार्य करता है।

अगर आपको साधारण भाषा में समझाऊं तो अभी जो भी एआई बने है उनको अमेरिका , यूरोप या अन्य किसी देश के डाटा के साथ train किया गया था जिससे वह भारत के लोगो की जरूरत को नही समझ पाते थे। पर ओला कृत्रिम एआई टूल ने भारत के डाटा से ही ai को ट्रेन किया है जिससे वह भारत देश में अच्छे से कार्य कर पाएगा। लोग इसके api का प्रयोग अपने टूल्स या अन्य किसी प्लेटफॉर्म में कर पाएंगे।

Ola Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com

Ola Krutrim AI चर्चा में क्यूं है ?

Ola Krutrim AI भारत की पहली AI कम्पनी है जो यूनिकॉर्न में शामिल हुई है। क्योंकि भाविश अग्रवाल को 50 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट मिला है। जिससे इसका वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर हो गया है। जिससे यह 2024 में unicorn company में शामिल हो गई है। ऐसा करने वाली यह 2024 की 3th कम्पनी है।

Ola Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com

भारत के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि देश के पहले Ai ने कुछ ही महीनों में वो कर दिखाया जो करने में लोगो को सालो लग जाते है।

इसे भी पढ़ें:– AI kavach Company Fraud or Not? (क्या shark tank India के साथ Season 3 में हुआ 1 करोड़ का Fraud आइए जानते है)

What is Ola Krutrim AI?

कृत्रिम एआई एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल है जिसको भारत की 22 भाषाओं के लिए ट्रेन किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह भारत के लोगो का डाटा जैसे आवाज, सोचने का तारीक, बोलने का तारीक ऐसी सारी चीजे जो भारत के व्यवहार में नजर आती है। इन सभी डाटा को एक एआई में डाला गया है। ताकि जब इस मॉडल का प्रयोग कोई भारतीय करे तो उसको बेहतर रिजल्ट मिल सके।

Ola Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com

अभी जो एआई बाजार में है वह भारत के डाटा का कम ही प्रयोग करते है जिससे कई बार आप उनसे पूछते कुछ ओर है जवाब कुछ ओर मिलता है। इसकी वजह भारत के डाटा से ai को ट्रेन न कर पाना है। पर Ola के फाउंडर ने ऐसा कर दिखाया उन्होंने Krutrim AI नाम से एक AI model बनाया जिसको उन्होंने भारतीय डाटा से train किया और सबसे बड़ी बात आज यह कम्पनी एक यूनिकॉर्न कम्पनी बन गई है।

Ola Krutrim AI की अधिक जानकारी के लिए कि यह कैसे कार्य करता है। इसके फीचर्स क्या क्या है तो आप हमारा नीचे दिया गया आर्टिकल पढ़ सकते हो। जिसमे आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:– Krutrim AI : India First, Best and own AI launch In 2023

Ola Krutrim AI का भविष्य

कृत्रिम एआई का इतने जल्दी यूनिकॉर्न बनना लोगो को चौका रहा है इससे लोग इस कम्पनी में ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की सोच रहे है। क्योंकि इसका भविष्य लोगो को दिख रहा है। आने वाले समय में एआई का बोल बाला होना है। भारत सरकार भी एआई को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है। जिसके लिए उन्होंने अलग डिपार्टमेंट और कई सारे कोर्स भारत में शुरू कर दिए है। ताकि भारत एआई में न पिछड़ जाए। इसी वजह से ola krutrim ai share price अचानक से बढ़ गए है।

Bhavish agrawal ai start up Krutrim AI pro version को अगले तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। आप इनकी waitlist में शामिल हो सकते है। Krutrim ai website तो पिछले महीने लॉन्च हो गई थी। और इसके मॉडल का प्रयोग करने के लिए आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर waitlist में जाना होगा। जिससे आपको इसका early access मिल जाएगा। पर इसको पूरी तरह 2024 के mid तक शुरू कर दिया जाएगा। जिसमे आपको दो वर्जन देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:– Captions Ai: Free Captions Generator Ai Tool 2024 (फ्री केप्शन जेनरेटर)

निष्कर्ष

Ola Krutrim AI chat gpt और bard जैसे टूल को कड़ी टक्कर देगा। और भारत के लोगो के लिए यह उपयोगी होगा। क्योंकि विश्व के सारे टूल आज भी हिंदी को सही से बोल तक नही पाते। बस कह लो कि अभी काम चल रहा हैं पर कोई भी परफेक्ट नही है जैसा वह इंग्लिश में है। पर इस मॉडल से हिंदी भाषा का रुख ही बदल जाएगा। लोग इसका प्रयोग करना शुरू कर देंगे। Chat Gpt को भारत में कम use किया जायेगा। क्योंकि इसमें 22 भाषाओं के साथ साथ भारत की बोलियों को समझने के लायक भी बनाया गया है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top