Krutrim AI : India First, Best and own AI launch In 2024

Krutrim AI in hindi: ola के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कुछ घंटे पहले अपने twitter हैंडल से krutrim ai की घोषणा की है उन्होंने कहा है कि यह भारत का पहला AI है जिसे भारतीयों द्वारा बनाया गया है। उन्होंने अपनी वीडियो को हिंदी , english, तमिल, मराठी, कन्नड़ आदि भाषाओं में लॉन्च किया है। जिसमे एक वीडियो में वह हर भाषा में बोल रहे है।

उन्होंने कृत्रिम एआई को 15 दिसंबर 2.30 pm पर इसको लॉन्च किया है। इनका उद्देश्य भारत के प्रत्येक भारतीय को इसका लाभ प्रदान करना है। इससे पहले किसी ने भी भारत के डाटा का प्रयोग नही किया है जिसके कारण आम लोगो को एआई टूल प्रयोग करने में समस्या हो रही थी। भाविश अग्रवाल कहते है यह india’s own AI है। यह 2 ट्रिलियन टोकन द्वारा ट्रेंड है। यह संविधान के भाग 22 में दी गई सभी 22 भाषाओं को समझेगा। यह भारत का अपना और पहला chat gpt है।

Krutrim AI/कृत्रिम एआई क्या है?

Krutrim AI tool भारत की local language को समझेगा और और भारत के डाटा से इसे बनाया गया है जिससे krutrim एआई अन्य ai tool से बेहतर होगा। क्योंकि अन्य ai tool जब हिंदी में लिखते है या कुछ कार्य करते है तो कुछ का कुछ लिख देते है जिससे पढ़ने वाले को समझ ही नही आता। अगर kritrim ai टूल हिंदी या अन्य भारतीय भाषा को अच्छे से समझेगा तो देश की 1.4 बिलियन जनता इस टूल का उपयोग करना शुरू कर देगी जिससे यह विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाला टूल बन जायेगा।

Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com

Bhavish agrawal जी ने कहा है कि लोगो एक ऐसे ai टूल की जरूरत थी जिसको भारतीय डाटा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया हो। आने वाले समय में यह ai पूरे देश की इंडस्ट्री को बदल देगा। ऐसा करने वाला यह पहला ai बन गया है।

Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com

इस krutrim ai टूल की आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है पर आप अभी इसका प्रयोग नही कर सकते है। इस टूल में आपको जानकारी सारी मिल जाएगी। आप इनकी waitlist में जाकर developer या user की तरह जुड़ सकते है। इसमें foundational model, ai cloud insfrastructure, silicon for ai की बात कही गई है।

 

इसे भी पढ़ें:– Ai in hindi : लोगो द्वारा AI से जुड़े google से पूछे जाने वाले Best सवाल 2023 में

Krutrim AI features

  • Krutrim AI टूल को भारत के लोगो के डाटा के द्वारा बनाया गया है।
  • इसे हिंदी , मराठी, तमिल जैसी भारतीय भाषाओं को समझने वाला बनाया गया है न कि ट्रासलेटर का प्रयोग किया है।
Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com
  • Ola ai का प्रशिक्षण भी भारत की भाषा में किया गया है जिसके कारण यह भारत की हर भाषा को अच्छे से समझ पाएगा और आपको सटीक जानकारी दे पाएगा।
  • यह टूल क्या करेगा इस पर सटीक जानकारी अभी भाविश अग्रवाल जी ने नही दी है।
  • पर जो वीडियो उन्होंने लॉन्च की है उसमे साफ साफ दिख रहा है उन्होंने कृत्रिम एआई का प्रयोग करके यह वीडियो बनाया है ।
Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com
  • जिसमे ola ai एक साथ कई भाषाओं में एक बात बोल रहे है इससे स्पष्ट होता है यह टूल एक साथ कई कार्य कर पाएगा।
  • Krutrim ai आपकी voice को समझेगा, आपके text को समझेगा।
Krutrim AI
credit:- olakrutrim.com
  • वीडियो को देखने पर लगता है उसकी हिंदी बहुत स्पष्ट है जिसके कारण वह आसानी से समझ भी आ रही है।

इसे भी पढ़ें:– Linkmatch AI : Audiio Copyright Free Music Production

निष्कर्ष

अगर यह टूल भारतीय बोलियों और भाषाओं को समझने लगा तो हर वो व्यक्ति जो इंग्लिश नही जानता वह ऐसे टूल का उपयोग करना शुरू कर देगा। यह भारत की ai के क्षेत्र में पहल है जिसके कारण भारत ai के क्षेत्र में अगले कुछ सालो में वह मुकाम हासिल कर पाएगा जो अभी तक नही कर पाया। भारत की यह खास बात है अगर एक व्यक्ति कोई काम कर ले तो अन्य व्यक्ति उस राह में बिना डरे चल पाते है।

इसे भी पढ़ें:– Elevenlabs AI : Multilingual Voice Manipulation and its Impact on Content Creation V2

मैं आशा करता हूं भाविश अग्रवाल जी का यह कदम देश के युवाओं के बीच एक क्रांति लाए। भारत के लिए यह एक खुशी का मौका है माननीय नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया का सपना इस बात को स्पष्ट करता है कि भारत किसी भी क्षेत्र में पिछड़ा नही है चाहे वह सुपर कंप्यूटर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही हो। जल्द ही krutrim AI website को पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाएगा जिससे आम लोग इसका प्रयोग कर पाएंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top