Dola Ai Hindi : हजारों के कोर्स लेने की जरूरत नहीं, यह टूल कर देगा सारे काम

Dola Ai in Hindi: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर सबसे कीमती चीज़ जो कोई है तो वो है टाइम, आप हर चीज़ खरीद सकते हैं लेकिन समय कभी नही खरीद सकते हैं। इसलिए टाइम मैनेजमेंट करना बहुत ही ज़रूरी है। टाइम को अच्छे से शेड्यूल करने से हम ज्यादा प्रोडक्टिव बन जाते हैं।

सभी जरुरी कार्य को समय के दायरे में कर सकते हैं। काफी बड़े बड़े लोग सिर्फ़ कब क्या करना है, समय शेड्यूल के लिए एसिस्टेंट रखते हैं। इसके अलावा काफी लोग टाइम मैनेजमेंट कोर्स भी करते हैं, ताकी समय को सही तरीक़े से उपयोग कर अपने कार्य को अच्छे से अंजाम दे सके। लेकिन इन सब चीजों में आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 

इसी समस्या का सॉल्यूशन लेकर आया है HiDola AI, यह एक AI calendar assistant हैं। जो आपको अपने disorganized जीवन को शेड्यूल करने में मदद करता है। आप इस एआई टूल की हेल्प से आप अपने दिनचर्या और इंपोर्टेंट टास्क को शेड्यूल कर सकते हैं।

यह टूल आपको मैसेंजर आप के जरीए टास्क रिमाइंडर देता है। अगर आप जॉब या बिजनेस करते हैं या फिर एक स्टूडेंट है तो आपको टाइम मैनेज करना बहुत आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Dola Ai kya hai? Dola Ai का यूज कैसे करें? Dola Ai Calandar, Dola Ai Alternatives, pricing plans आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। तो अगर आप भी Dola Ai Hindi Tool का यूज करके लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं, इस आर्टिकल को लास्ट तक पढे।

Dola Ai kya hai ? (डोला एआई क्या है)

HiDola AI एक AI agent calendar असिस्टेंट हैं, जो GPT-4 द्वारा संचालित होता है। यह एआई टूल ChatGpt टेक्नालॉजी का यूज करके आपको टास्ट शेड्यूल और टाइम मैनेजमेंट करने में हेल्प करता है। Dola Ai आपको अपने टास्क को मैनेज और रिमांड करता है, जिससे आप अपने  समय को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। आप इस एआई टूल से ह्यूमन जैसे टेक्स्ट, ईमेज और वाइस नोट्स से कोम्युनिकेट कर सकते हैं। 

आप यहां पर रिपोर्ट, कैलेंडर नोट्स, रिमाइंडर, शेड्यूल आदि क्रिएट कर सकते हैं। आप यहां पर मल्टीपल टास्क एड कर सकते हैं। Dola.Ai इन सारे टास्क और इवेंट्स को व्हाट्सएप & टेलीग्राम जेसे ऐप्स के जरिए रिमाइंडर भेजता है। आप इस टूल को टेलीग्राम, व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप और गूगल कैलेंडर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। यह टूल आपको टीम के साथ कनेक्ट करने की सुविधा देता है।

इसे भी पढ़े:–  Facetune Ai से बनाए Best Selfie

HiDola AI Login 

अगर आप Dola Ai login का यूज करना चाहते हैं, तो आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले DolaAi की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां होम पेज पर Chat With Dola लिखा हुआ दिखेगा, वहा क्लिक करें।

HiDola Ai Hindi login

  • अब आपके सामने निम्न ईमेज जैसा ओपन होगा, आप जिस आप से Dola Ai को connect कर सकते हैं। जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एप्पल मैसेज आदि।

Dola Ai Hindi tutorial

  • जैसे मैं यहां, टेलीग्राम सिलेक्ट करता हूं, तो यह टूल टेलीग्राम पर रेडिरेक्ट हों जाएगा।

Dola Ai Hindi 2024

  • अब आपको Settings लिख कर सेंड करना है, आपको एक लिंक मिलेगा, इसे क्लिक करें।

  • अब आपको अपने हिसाब से निम्न प्रकार से सैटिंग कर लेना हैं।

  • आप Calendar Sync पर क्लिक करके dola   Ai को गूगल कैलेंडर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

अब आप वापस मैसेजिंग ऐप पर आकर टास्क या इवेंट्स शेड्यूल कर सकते हैं।

HiDola Ai Use कैसे करें 

डोला ai से टाइम मैनेजमेंट और इवेंट्स शेड्यूल करने के लिए आपको सबसे पहले उपरोक्त मैथड से एकाउंट क्रिएट कर लेना हैं।

  • आपको Dola. Ai के चैटबॉक्स में जाकर अपना शेड्यूल बताना है। आप टैक्स्ट, वाइस नोट या ईमेज के रुप कमांड दे सकते है। 

DolaAi आपके लिए एक डेटिल्ड शेड्यूल क्रिएट कर देगा, आप Daily या वीकली रिमाइंडर शेड्यूल कर सकते हैं। यह आपको टेक्स्ट मैसेज करके रिमाइंडर भेजता है। 

इसे भी पढ़े:– Getimg Ai : Real Time Image Generator and Editor

HiDola Ai features in Hindi 

Dola एआई काफी यूजफुल टूल है, आप इस टूल की हेल्प से अपने समय को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। hidola ai के कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार है:

  • add & edit events and tasks : आप Dola Ai की हेल्प से आसानी से न्यू टास्क को add और प्रीवियस एडेड टास्क को एडिट कर सकते हैं।
  • AI Alerts/Reminders: Dola. Ai आपको आपके  मैसेंजर आप में व्यक्तिगत मैसेजिंग ऐप पर अलर्ट या रिमाइंडर भेजता है।
  • आप यहां Texts, images, या voice messages के जरिए अपने कार्यों को शेड्यूल कर सकते हैं। 
  • आसानी से टेलीग्राम, WhatsApp  या गूगल कैलेंडर जैसे ऐप्स के साथ ईजीली कनेक्ट कर सकते हैं।
  • Group schedule: HiDola ai की सहायता से आप कम्पनी या ऑफिस के लिए मीटिंग & शेड्यूल क्रिएट कर सकते हैं और एक से अधिक लोग इसे ऐक्सेस कर सकते हैं।

HiDola AI Pricing Plans

HiDola अभी इसके beta version में हैं। हाल फिलहाल यह टूल 100% फ्री हैं। भविष्य में जब यह पूरी तरह से डेवलप हो जाएगा तो हो सकता है, कुछ सब्सक्रिप्शन मॉडल रखा जाए।

तो जब तक यह टूल फ्री उपल्ब्ध है, तब तक इसका फायदा उठाएं और अपनी लाइफ को अच्छे से मैनेज करें।

इसे भी पढ़े:–  Adobe Illustrator Ai क्या है ? उपयोग एवं विशेषताए

Dola Ai Alternative

अगर आप DolaAi के अलावा ऐसे ही अन्य रिमाइंडर या टाइम मैनेजमेंट वाले एआई टूल का यूज करना चाहते हैं तो, निम्न Dola Ai Free Alternative ट्राई कर सकते हैं।

  • Ipso AI
  • Date Planner AI
  • Savvy Planner
  • Mano AI
  • Adola
  • Flot.ai
  • Agenda Hero

Conclusion – Dola Ai Hindi

HiDola AI आपके  व्यस्त लाइफस्टाइल को सरल और ऑर्गेनाइज्ड बनाता है। टाइम मैनेजमेंट एक स्टुडेंट्स से लेकर IAS IPS तक सभी के लिए बहुत ही आवश्यक है। आप इस सिम्पल एआई टूल की सहायता से अपने शेड्यूल्स, मीटिंग, इवेंट्स आदि को मैनेज और रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह एक कलेंडर एसिस्टेंट के रुप में कार्य करता है। उपरोक्त आर्टिकल में हमने HiDola सबंधित सभी जरुरी जानकारी विस्तार से दी हैं। जैसे DolaAi क्या है? इसका यूज कैसे करें? Dola ai feature, pricing plans & alternative, हमने सभी जानकारी को विस्तार और आसान भाषा में समझाने की कोशिश की है, फिर भाई अगर इससे संबंधित कोई सवाल सुझाव है तो कॉमेंट बॉक्स बताएं।

उम्मीद हैं, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और आपको Dola Ai Hindi टूल के बारे में अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। अगर आप Dola ai को ट्राई करना चाहते हैं तो, dolaAi की अधिकारिक साइट से ट्राई कर सकते हैं। बाकी अगर आपको इस ब्लॉग से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। मिलते है नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक Aikyahai.in के अन्य आर्टिकल एक्सप्लोर करते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top