Play Ht Hindi: ElevenLabs का भी बाप है यह एआई टूल, एकदम रीयल वॉइस

Play HT Hindi: मार्केट में काफी सारे टेक्स्ट टू वॉइस जनरेटर और वॉइस क्लोनिंग एआई टूल्स अवेलबल हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे Text to Voice जनरेटर टूल के बारे में जानकारी देंगे, जो कि text to audio इंडस्ट्री में सबका बाप है। यह एकदम रियल्सटिक और इमोशन से भरपूर वॉइस जनरेट करता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Play HT की। यह tool आपको अपने text को बहुत ही आसानी से और एकदम नेचरल तरीके से speech में convert करने की सुविधा देता है।

तो आज के इस informative आर्टिकल में हम आपको इसी Play HT Ai tool के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसमें हम आपको Play Ht क्या है? इसका यूज कैसे करना है? Play Ht Voice Cloning, play ht features, pricing plans, alternative आदि। तो अगर आप भी इस टैक्सी टू वॉइस टूल का यूज करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को ध्यान से लास्ट तक पढे । 

Play Ht क्या है 

Play HT एक AI-powered text-to-speech (TTS) Tool है, जो आपको को multiple languages में ultra-realistic voiceovers जनरेट करने की सुविधा प्रोवाइड करता है। यहां आपकों 800+ natural-sounding AI voices मिलते हैं, वो भी अलग अलग भाषाओं और एक्सेंट के साथ। आप यहां से खुद के वॉइस का क्लोन भी बना सकते है।आप इस टूल का यूज करके किसी भी Voice को Clone करके, अपने टैक्स्ट को ऑडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। यह वाइस इतना रियल्सटिक लगता है की आप चाहे तो, यूटयूब विडिओ, पॉडकास्ट या रील्स बनाने के लिए भी इसका यूज कर सकते हैं। 

Play Ht generated ऑडियो को सुनने आपको लगता है कि आप किसी इंसान की आवाज़ सुन रहे हैं, ना कि किसी मशीन की। इसके अलावा, यह tool आपको फूली Commercial और Copyrights के साथ secure और private voice generations की सुविधा भी देता है।

Play Ht Ai Features

Play HT के कुछ प्रमुख features निम्न प्रकार से हैं:

  • Realistic AI Voice Models: यहां आपकों पास 800+ natural-sounding AI voices जो कि 142 languages और accents में available हैं। 
  • Voice Cloning: आप अपने ख़ुद के या अन्य किसी व्यक्ति के voice को क्लोन कर सकते हैं। 
  • Customization and Control: यहां  आप अपने generated वॉइस को customize करने की सुविधा मिलती है। आप speed, pitch, और volume को adjust कर सकते हैं।
  • Multiple Export Format: आप जनरेटेड वॉइस को Wav और mp3 जैसे फॉर्मेट्स में सेव कर सकते हैं।  

Play Ht Account Create कैसे करें 

Play Ht Ai पर  अपना अकाउंट क्रिएट करना बहुत ही ईजी है। 

  • सबसे पहले Play Ht की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • यहां होम पेज पर Generate Ai Voice For Free का बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। 

Play Ht login

  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा, आप चाहें तो Sign up with Google पर क्लिक करके डायरेक्ट अकाउंट बना सकते है या फ़िर अपने email address और फ़ोन नम्बर से Sign Up करके प्ले Ht Login कर सकते हैं। 

Play Ht Hindi

  • अब आपको कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे आप इस टूल का यूज कैसे और क्यों करना चाहते हैं, आपकों बस ऑप्शन सेलेक्ट करना है और आप डैशबोर्ड पर पहुंच जाओगे।

तो इस तरह आप बहुत ही आसानी से Play ht Ai voice Cloner पर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। 

Play HT का Use कैसे करें?

Play HT का यूज करके टेक्स्ट टू वॉइस करना बहुत ही आसान है, आप निम्न मैथड को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके play ht ai से text to voice जनरेट कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उपरोक्त मैथड से Play Ht Account Create कर लें। 
  • अब यहां डैशबोर्ड पर, आपको एक निम्न प्रकार का बॉक्स दिखाई देगा जहाँ आपकों अपना टेक्स्ट इनपुट करना है। 

Play Ht Text to voice generator

  • अब आपको इस बॉक्स में अपना टैक्स्ट इनपुट करके, एक वॉइस मॉडल सिलेक्ट करना है और फिर Generate Speech पर क्लिक कर देना है। 

Play ht free

  • आप चाहें तो Advanced Voice controls पर क्लिक करके, ऑडियो की स्पीड, पिच, और वॉल्यूम को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 
  • एक बार जब आपका ऑडियो रेडी हो जाएं, तो इसे Regenerate आप डाऊनलोड आइकॉन पर क्लिक करके MP3 या WAV फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। 

Play Ht Text to voice Free

तो, आप इस तरह Play HT का उपयोग करके अपने टेक्स्ट को आसानी से ऑडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। अभी यह टूल सिर्फ English टैक्स्ट के लिए ही वर्क करते हैं। 

Play Ht Voice Cloning कैसे करें 

अगर आप Play Ht Ai का यूज करके किसी भी Voice को Clone करके अपने क्लॉन वॉइस से टैक्स्ट को ऑडियो में कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो निम्न स्टेप्स को फोलो करें।

  • सबसे पहले होम पेज पर थ्री लाइन्स पर क्लिक करके वॉइस Cloning पर क्लिक कर देना है।

Play Ht voice Cloning

  • अब आपको Create a new clone पर क्लिक कर देना है। 

Play ht voice Cloning Hindi

  • फ़िर अगर आप फ्री में वॉइस क्लोन बनाना चाहते हैं, तो पहले ऑप्शन Instant पर क्लिक कर देना है। 

Play ht free voice Cloning

  • अब आपके सामने Voice Clone Box ओपन होगा, यहां आपको सबसे पहले अपने वॉइस का नाम, फिर 30 सैकंड का वॉइस अपलोड़ करना है। इसके अलावा Gender,  voice description आदि सिलेक्ट करके Create Clone पर क्लिक कर देना है। 

Play ht voice Cloning

अब आप इस cloned voice को किसी भी टैक्स्ट को ऑडियो में कन्वर्ट करने के लिए यूज कर सकते हैं। 

Play Ht Pricing Plans 

Play ht के प्राइसिंग प्लांस निम्न प्रकार से हैं, हमने सभी आप के बारे में जानकारी नीचे बताई है। आप अपनी नीड और बजेट के हिसाब से इनमें से कोई भी प्लान खरीद सकते है। 

Free Plan:  इसमें आप 12,500 characters को टेक्स्ट टू वॉइस में जनरेट कर सकते हैं। इसमें  आपको एक Instant voice clone की सुविधा मिलती है। 

Creator Plan: इस प्लान में आप प्रति वर्ष 3 मिलियन characters को वॉइस में बदल सकते हैं और इसमें 10 instant voice clones की सुविधा मिलती है। इस प्लान की कीमत $31.20/month हैं । 

Unlimited Plan: इस प्लान में आपको Unlimited टेक्स्ट generations, और Unlimited instant voice clones की सुविधा मिलती है। इस प्लान की कीमत $79.20/month हैं। 

Play ht Pricing plans

Play ht Pricing और इसमें वाले अन्य फिचर्स को आप उपरोक्त इमेज में देख सकते है। 

Play Ht Alternative Free 

आप निम्न play ht free alternatives को भी ट्राई कर सकते हैं, जो की play ht की तरह ही टेक्स्ट टू वॉइस जनरेट करते हैं।

  • LOVO
  • Murf
  • Speechify
  • Amazon Polly
  • Fliki
  • Resemble
  • LiSTNR
  • Google Text to Speech
  • Revoicer
  • Descript
  • ElevenLabs
  • Notevibes
  • Synthesys AI Studio
  • TTSReader

Conclusion – Play Ht Ai Hindi 

तो दोस्तो, यह थी Play HT के बारे में एक डिटेल्ड जानकारी, अगर आप भी अपने विडियोज, पॉडकास्ट या किसी अन्य यूज के लिए एकअल्ट्रा रियल्सटिक वॉइस जनरेट करना चाहते हैं, या वॉइस क्लोन करना चाहते हैं, तो Play HT आपके लिए एक perfect tool हो सकता है। यह टूल अन्य टैक्स्ट टू वॉइस टूल्स काफी अलग और पावरफुल टूल है, इसके जनरेटेड ऑडियो सुनकर आपकों लगेगा ही नहीं आप कोई टैक्स्ट टू वॉइस जनरेटर टूल से जनरेटेड वॉइस को सून रहें हैं। तो देर किस बात की, आज ही Play HT को try करें और अपने projects को एक नई उड़ान दें!

आशा है कि यह ब्लॉग पोस्ट आपको किसी तरह से हेल्पफुल हुआ होगा। वैसे तो हमने मोस्टली जानकारी कवर कर दी है, लेकिन फिर भी अगर आपको इससे संबंधित कोई सवाल है, तो हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएं। हम जल्द से जल्द इसका जवाब देंगे। बाकी मिलते है नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक Aikyahai.in के अन्य आर्टिकल एक्सप्लोर करें और अपनी प्रोडक्टिविट बढ़ाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top