Dubverse AI Hindi : कुछ ही Clicks में Mr Beast जैसी Multilingual Video बनाएं (Ai Dubbing Tool)

 

Dubverse AI in Hindi: आप सब यह तो जानते ही होंगे की आपके वीडियो को डिफरेंट भाषा में डब करके इसे वर्ल्डवाइड पहुंचा सकते हैं। और अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। Mr Beast को तो जानते ही होंगे, वो अपनें main video को हिंदी, पोर्टगिस, रशियन, स्पैनिश जैसी भाषाओं में डब करके वर्ल्डवाइड ऑडियंस पा रहें हैं और तगड़ा पैसा बना रहे हैं। लेकिन यह बहुत ही समय और money taking प्रोसेस है। मैन्युअली वीडियो डब करने के लिए आपको चाहीए होता है अलग अलग भाषाओं के लिए Voice-over आर्टिस्ट, यह बहुत ही मुश्किल काम है।

लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसकी हेल्प से आप अपने वीडियो को मल्टीलिंगुअल बनाने सकते हैं। हम बात कर रहे है Dubverse AI की, यह एक मल्टीलैंगुअल डबिंग Ai प्लेटफार्म है।

आज के इस आर्टिकल मैं हम आपको Dubverse AI Hindi से संबंधित सभी जानकारी देंगे, जैसे Dubverse.AI क्या है? कैसे काम करता है? Dubverse की हेल्प से mr beast जैसी डबिंग विडियो कैसे बनाएं? Dubverse.AI features, pricing plans, alternatives ईत्यादि। तो अगर आप भी Dubverse.Ai का यूज करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े, चलिए शुरू करते हैं।

Dubverse AI
credit:- Dubverse.AI

Dubverse AI क्या है?

Dubverse.AI एक AI-पावर्ड वीडियो प्लेटफॉर्म है, जो आपको आपके Video को कई Languages में डब और ट्रांसलेट करने में हेल्प कर ता है। यह टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS), एडवांस्ड मशीन ट्रांसलेशन और जेनेरेटिव AI का उपयोग करके आपके लिए रेडी टू यूज वीडियो बना देता है। इसके साथ ही, आपको स्क्रिप्ट एडिट का भी आप्शन मिलता है, आप डबवर्स के द्वारा डब किए गए विडियो ट्रांसलेट स्क्रिप्ट को आसानी से एडिट कर सकते हैं।

इसके अलावा Dubverse.Ai आपको टैक्स्ट टू स्पीच सुविधा प्रदान करता है, जिससे आप अपने विडियो के लिए वॉइस जेनरेट करवा सकते हैं। Dubverse.AI के पास 450+ स्पीकर्स हैं, जो रियल्सटिक, इमोशन के हिसाब से वॉयसओवर करने में मदद करते हैं। Dubverse AI 30+ इंडियन और वैश्विक भाषाओं को कवर करता है। आप यहां से अपने विडियो के लिए सबटाइटल भी जेनरेट करवा सकते है।

Dubverse Ai Login

Dubverse AI का उपयोग करने के लिए, आपको सबसे पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। आप निम्न आसान स्टेप्स को फॉलो कर अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले Dubverse की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर Get Started For Free का ऑप्शन मिलेगा, वहां क्लिक करें।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • अब आपको Continue With Google या अपने ईमेल आईडी लॉगिन कर लेना हैं।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai

जैसे ही Dubverse Ai account क्रिएट कर लोगे, आपके सामने न्यू होम पेज ओपन हो जाएगा। आप यहां न्यू प्रोजेक्ट पर क्लिक कर विडियो डबिंग, सब्सटाइटल क्रिएट करवा सकते है।

Dubverse AI से उपयोग कैसे करें?

Dubverse.AI का उपयोग करना बहुत आसान है। सबसे पहले उपरोक्त तरीके से अपना अकाउंट क्रिएट कर लेना हैं।

  • अकाउंट क्रिएट करने के बाद होम पेज पर राइट साइड ‘+‘ आइकन पर क्लिक करें।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • अब आपको तीन टूल्स देखने को मिलेंगे, आपको जो कार्य करवाना हैं, उसे क्लिक करें। जैसे Get Dubbing
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • अब आपको कंप्यूटर से या यूटयूब लिंक से विडिओ अपलोड कर देना है। विडियो MP4 फॉर्मेट में & 10 मिनट से कम का होना चाहिए
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • अब आपको विडियो किस भाषा में है वो सिलेक्ट कर, Get Speakers पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप अपने विडियो को जिस भाषा में डब करना चाहते हैं वो सिलेक्ट करें, उसके बाद स्पीकर पसन्द करें।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • अब Let’s Go पर क्लिक कर लेना हैं। कुछ ही देर में विडियो रेडी हों जायेगी उसे डाउनलोड कर लेना हैं।

Dubverse AI Tools

Dubverse.AI आपको अपनी विडियो को बेहतर बनाने के लिए कई टूल्स प्रोवाइड करता है। जैसे,

Dubverse AI Dubbing : इस टूल की हेल्प से आप अपने वीडियो को किसी भी भाषा में डब कर सकते हैं।

Dubverse AI Subtitling: यहां से आप अपने वीडीयो के लिए सबटाइटल जेनरेट कर सकते हैं। जो की आपके वीडीयो की इंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करता है।

Dubverse AI Voiceover: आप यहां से टेक्स्ट टू स्पीच की हेल्प से वीडियो के लिए वॉयसओवर करवा सकते है।

Dubverse AI Transcription: किसी भी वीडीयो को ट्रांस्क्राइब कर सकते हैं। यूटयूब या अन्य विडिओ की स्क्रिप्ट ट्रांस्क्राइब कर सकते हैं।

Dubverse AI Pricing Plans

अब काफी लोगों के मन में सवाल होगा की Dubverse AI Free हैं या Paid तो आपको बता दूं आप इस टूल को फ्री में ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अगर ज्यादा विडियोज डब करना है तो Paid लेना पड़ेगा।

  • Free Plan – इस प्लान में, आपको 10 मिनट का फ्री वीडियो डबिंग, 30 मिनट का फ्री वीडियो सबटाइटलिंग, और 50 मिनट का फ्री वीडियो ट्रांसक्रिप्शन मिलता है। लिमिटेड स्पीकर मिलते हैं।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • Pro Plan – इस प्लान में, आपको 50 मिनट का वीडियो डबिंग, 150 मिनट का वीडियो सबटाइटलिंग, और 250 मिनट का वीडियो ट्रांसक्रिप्शन मिलता है। वाटरमार्क नही मिलेगा।

आप इसे ₹600 / month में खरीद सकते है।

Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai
  • Supreme Plan इस प्लान में, आपको 200 मिनट का वीडियो डबिंग, 600 मिनट का वीडियो सबटाइटलिंग, और 1000 मिनट का वीडियो ट्रांसक्रिप्शन मिलता है। वॉइस क्लोन का भी आप्शन मिलता है। यह आपको ₹1200/month पड़ेगा।
Dubverse Ai
credit:- dubverse.ai

आप अपने नीड के हिसाब से सूटेबल प्लान की ओर जा सकते है।

Dubverse Ai Alternative Free

  • DupDub
  • CreateAIvoiceovers
  • Dubverse
  • HeyGen
  • Overdub
  • AiVOOV
  • Azure text to Speech
  • Big Speak
  • Descript
  • Papercup

निष्कर्ष – Dubverse Ai Hindi

यदि आप अपने वीडियो को मल्टीलिंगुअल बनाना चाहते हैं, तो Dubverse.AI आपके लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है। इस AI की मदद से आप अपने वीडियो को डब, ट्रांस्क्राइब, और वॉयसओवर कर सकते है, जो आपके कॉन्टेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करता है। तो अगर आप एक विडियो कक्रिएटर है तो आपको इस टूल को एक बार जरुर से ट्राई करना चाहिए, इसका यूज कैसे करना है वो आर्टिकल में विस्तार बताया है। बाकी इसके कुछ ऑल्टरनेटिव भी बताएंहैं उसे भी चेक कर सकते हैं।

उम्मीद हैं, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और आपको Dubverse Ai Hindi टूल्स के बारे में अच्छी तरह से समझ आया होगा। अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं तो Dubverse.Ai की अधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आपको यह Dubverse Ai in hindi आर्टिकल कैसा लगा यह कॉमेंट बॉक्स में बताएं और इससे संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आपके कॉमेंट का इन्तजार करते हैं। मिलते है नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक Aikyahai.in के अन्य आर्टिकल एक्सप्लोर करते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top