Arbor Ai Hindi: रोज के 2 घंटे बचाएगा यह एआई टूल (Ai Summary Tool)

Arbor Ai : आजकल के मिडिया और न्यूज पोर्टल के बारे में तो आपको पता ही है, पहले जहां लोग अच्छे और सही खबरों के लिए न्यूज़ चैनल देखते हैं। वहीं आज का मीडिया कॉमेडी शो सा बनकर रह गया है। ऐसे में काम की और सही न्यूज़ ढूंढना तो मानो समुंदर में मोती ढूंढने जैसा हो गया है। तो क्या आपके पास भी लंबे न्यूज़ आर्टिकल पढ़ने के लिए टाइम नहीं है। तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा एआई टूल के बारे में बताएंगे, जो लब्मे लंबे आर्टिकल का समरी बना देगा।

हम बात कर रहे हैं Arbor Ai की, जो की एक Ai Summary Platform हैं। यह एआई टूल बड़े बड़े न्यूज पोर्टल के न्यूज आर्टिकल को समरी बनाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस Ai Summary Tool के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसमें हम आपको Arborit एआई kya hai? Arbor Ai Login, Use Cases, Features, Pricing Plan, Alternative आदि। तो अगर आप भी इंटरेस्टिंग न्यूज को शॉर्ट में पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढे।

Arbor Ai Kya Hai 

Arbor ai एक समरी प्लेटफार्म है, जो आपको क्रेडिबल सोर्सेज से रीयल टाइम अपडेट्स और कॉम्प्रिहेंसिव रेफरेंसी के साथ GPT models का यूज करके 100 वर्ड्स समरीज प्रोवाइड करता है। आप इस एआई टूल का यूज करके अपने पसंदीदा टॉपिक से रिलेटिड न्यूज को शॉर्ट में पढ़ सकते हैं। आप यहां खुद की फीड क्रिएट करके, अपनी बिजी लाइफ के बावजूद भी देश विदेश की खबरों के साथ अपडेट्स रह सकते है। 

सिर्फ न्यूज आर्टिकल ही नही आप यूटयूब विडिओ का भी समरी पढ़ सकते हैं। आपको जिस टॉपिक के बारे में जानकारी चाहिए उसे यहां सर्च करना है, यह एआई टूल कुछ ही सेकेंड्स में आपके पसंदीदा वीडियो का एआई समरी दे देगा। इसके अलावा आप किसी भी वीडियो को ट्रांसक्राइब भी कर सकते हैं। तो अगर आप विडिओ क्रिएटर है, तो यह एआई टूल एक क्लिक में आपके विडिओ ट्रांसक्राइब कर देगा।

Arbor Ai Login 

अगर आप arborit ai का यूज करना चाहते हैं, तो Arbor Ai का एप्लीकेशन डाउनलोड करके कर सकते हैं। इस एआई ऐप का यूज करने के लिए आपको किसी प्रकार के अकाउंट क्रिएट करने की आवश्यकता नहीं है। आप बीना लॉगिन किए इस अर्बोर एआई का यूज कर सकते हैं।

Arbor Ai Ka Use Kaise Kare 

Arbor Ai का यूज करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना हैं।

  • आपको सबसे पहले Arbor Ai की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए, यहां Download now का ऑप्शन मिलेगा वहा क्लिक करें।

Arbor ai app download

  • आपको Arbor Ai की वेबसाइट से या फिर प्ले स्टोर से arbor की ऐप डाउनलोड कर लेनी है।
  • ऐप ओपन करते ही आपको Start का बटन मिलेगा, उसे क्लिक करें।

Arborit ai

  • फ़िर आपको अपने पसंदीद कैटेगरी को सिलेक्ट कर लेना हैं, आपको निम्न इमेज के अनुसार किसी टॉपिक को कम या ज्यादा करके Adjustment completed पर क्लिक करना है। 

Arbor ai Hindi

  • अब आप होम पेज पर पहुंच जाओगे, आपको यहां Add Your Topics का ऑप्शन मिलेगा, आप यहां से अपने पसन्द के कुछ टॉपिक्स एड कर सकते हैं, जिसके बारे में तुम्हें न्यूज पढ़ना हैं। 

Arbor ai topic

  • अब आपको यहां होम पेज पर आपके इंटरेस्ट के टॉपिक से रिलेटेड लेटेस्ट न्यूज मिलेगे, निम्न इमेज के जैसे।

Arbor ai summary tool

Arbor Ai से Video Transcribe कैसे करें 

आप Arborit ai का उपयोग करके वीडियो को सिमराइज या ट्रांसक्राइब भी कर सकते हैं। आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके arbor ai video transcribe कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको होम पेज से Video सेक्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको जिस वीडियो को ट्रांस्क्राइब करना है उस पर क्लिक करना है।

Arbor ai video summary

  • फ़िर आपको अपने वीडियो के नीचे Transcripts का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।

Arbor ai Transcript

इस तरह आप बहुत ही ईजिली किसी भी वीडियो को ट्रांसक्राइब कर सकते हैं। 

Arbor Ai Features

Arbor Ai के कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार से है: 

  • Diverse News Aggregation: आपको यहां 100,000+ टॉपिक्स मिलते है, इसमें मेजर स्पोर्ट्स लीग, टैक्नोलॉजी, अन्य लेटेस्ट न्यूज मिलते हैं।
  • News Summaries : किसी भी आर्टिकल को 100 वर्ड की समरी बना देगा और वीडियो को 10x सतक बूस्ट कर देगा।
  • Video Summaries : किसी भी यूटयूब वीडियो को समराइज कर सकते हैं। 
  • Video Transcript : आप इस एआई टूल की सहायता से यूट्यूब वीडियो को ऑन टाइम ट्रांस्क्राइब कर सकते हैं। 
  • Simple Interface: एकदम सिंपल और ईजी टू यूज ऐप 

Arbor Ai Pricing Plans 

अब काफी लोगों को सवाल होगा Arbor ai Free है या Paid तो, आपको बता दे की यह एआई ऐप बिलकुल फ्री हैं। आप बीना किसी लॉगिन के फ्री में इस एआई टूल का यूज कर सकते हैं।

आप सिंपली arborit ai की ऐप डाउनलोड करके फ्री में इसका यूज कर सकते हैं। 

Arbor Ai Free Alternative 

अगर आप Arbor Ai के जैसे अन्य एआई टूल्स का इस्तमाल करना चाहते हैं, तो आप निम्न एआई ट्राई कर सकते हैं। इनमें से कुछ टूल फ्री तो कुछ Paid हैं। 

  • StoriesOnBoard
  • Taiga.io
  • OHNO
  • Flow
  • Hygger
  • Hotball
  • ChatGpt
  • Basecamp
  • Propad 

Conclusion – Arbor Ai Hindi 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको एडवांस्ड एआई समरी टूल के बारे जरुरी जानकारी दी। Arbor Ai वेरिफाइड  न्यूज सोर्सेज से न्यूज आर्टिकल को रीयल टाइम में एकदम शॉर्ट समरी बना देगा। आप इस एआई टूल की हेल्प से की भी समरी और ट्रांसक्राइब कर सकते हैं। यह टूल आपके रोज के 2घंटे बचा देगा। तो अगर आपको भी Arbor Ai ट्राई करना है तो Arbor ai download करके कर सकते हैं।

उम्मीद हैं, आपको यह एआईसमरी टूल पसंद आया होगा और आपको किसी तरह फायदेमंद साबित हुआ होगा। हमने उपरोक्त लेख में इस टूल से संबंधित सभी जरुरी जानकारी देने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी अगर आपके मन में इस एआई टूल से संबंधित कोई सवाल हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का प्रत्युत्तर करने की कोशिश करेंगे। मिलते है नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक Aikyahai.in के अन्य आर्टिकल एक्सप्लोर करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top