वर्तमान में जो भी एआई बन रहा है उसके कोई बेसिक प्रिंसिपल नही है।

जैसे हम कोई रोबोट बनाते है तो तीन चीजों का ध्यान रखते है कि वह मानव को नुकसान न पहुंचाए और खुद की रक्षा करें और मानव की सेवा करें।

पर एआई बनाने से पहले कोई नैतिक नियम का पालन नही होता।

पर वैज्ञानिकों का कहना है जब भी कोई ai बनाए तो इन नैतिक मूल्यों को जरूर उस ai में डाले।

कि कोई भी एआई किसी भी मानव की जानकारी, मानव द्वारा शेयर की गई बाते कभी किसी कम्पनी को नही देगा न ही उसका गलत इस्तमाल करेगा।

कोई भी एआई मानव को नुकसान नहीं पहुंचाए। चाहे उसके लिए उसे खुद को ही क्यों न नष्ट करना पड़े।

AI को अगर किसी ओर को नुकसान पहुंचाने का ऑर्डर मिले तो वह खुद को ही नष्ट कर ले।

AI द्वारा मानव का हर ऑर्डर माना जाए हां पर किसी को नुकसान पहुंचाने का ऑर्डर नही।

AI को कभी भी भावनाओ में नही बहना है। चाहे उसके सामने कैसी भी समस्या आ जाएं

हालाकि यह rule अभी के लिए नही है जब strong AI आयेगा तब मानव जाति को ai के लिए बेसिक rule बनाने होंगे।

नही तो बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।